कानपुर: बुजुर्ग दंपति को सताने वाले बहू-बेटे को पुलिस कमिश्नर ने भेजा जेल, पेश की मिसाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने चकेरी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग माता-पिता को पीटकर घर से बेदखल करने वाले बेटे-बहू को जेल भिजवा दिया। बुजुर्ग दंपति की पीड़ा सुनकर वह खुद भावुक हो गए और उनके साथ घर पहुंचे। इसके बाद बेटे-बहू को चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्ज करने के बाद दोनों …

कानपुर। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने चकेरी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग माता-पिता को पीटकर घर से बेदखल करने वाले बेटे-बहू को जेल भिजवा दिया। बुजुर्ग दंपति की पीड़ा सुनकर वह खुद भावुक हो गए और उनके साथ घर पहुंचे। इसके बाद बेटे-बहू को चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। यूपी सरकार की सवेरा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के साथ परिवारिक व समाजिक तौर पर किसी भी परेशानी के देखते उनको असहायता का अनुभव न हो।

इस पर सभी जिलों में प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि सीनियर सिटीजन को किसी भी असुविधा का शिकार न होना पड़े इसी की बानगी के तहत कमिश्नर ने बुर्जुग दंपति को प्रताड़ित करने वाले बेटे-बहू पर कार्यवाही की। कमिश्नर खुद फोर्स के साथ पहुंचे उनके घर जेके कॉलोनी जाजमऊ में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग अनिल कुमार शर्मा और उनकी पत्नी कृष्णा देवी को बेटे-बहू ने पीटकर घर से बेदखल कर दिया। बुजुर्ग दंपति चौकी, थाना और डीसीपी ईस्ट के पास गए लेकिन किसी ने ठीक से सुना तक नहीं। इसके बाद दोनों पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।

इतने बुजुर्ग जो चलने को भी मोहताज थे, उनके साथ ये सुलूक देखकर उनका दिल पसीज उठा। वह खुद बुजुर्ग दंपति को अपनी गाड़ी से लेकर फोर्स के साथ उनके घर पहुंचे। पुलिस ने घर में मौजूद बेटे अभिषेक और बहू मनीषा को हिरासत में लिया। इसके बाद बुजुर्ग की तहरीर पर बेटे बहू के खिलाफ चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज करके जेल भेज दिया गया। हांलाकि एफआईआर मारपीट की धाराओं में हुई थी, लेकिन उनकी हरकतों को देखते हुए जमानत नहीं दी गई और जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार