अयोध्या: ट्रक की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले सिंचाईकर्मी की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के कृष्ण विहार कॉलोनी के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले सिंचाई विभाग के कर्मचारी को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौकी अंतर्गत जगदीश पुरम कॉलोनी के रहने वाले वंशी सिंह जो सिंचाई विभाग में …

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के कृष्ण विहार कॉलोनी के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले सिंचाई विभाग के कर्मचारी को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौकी अंतर्गत जगदीश पुरम कॉलोनी के रहने वाले वंशी सिंह जो सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्य कर रहे थे।

सोमवार को प्रातः साढे सात बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। रायबरेली की ओर से अयोध्या को आ रही मोरंग लदी ट्रक ने उन्हें कृष्ण विहार कॉलोनी के सामने कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर वंशी सिंह के चचेरे भाई डॉ. हिमांशु सिंह जो लखनऊ में डॉक्टर हैं मौके पर पहुंचे।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी । चौकी प्रभारी नवीन मंडी राम प्रकाश सिंह ने अपने हमराही रौनक सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कर विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। मृतक मूल रूप से थाना खंडासा क्षेत्र के खानपुर गांव के निवासी थे।

संबंधित समाचार