आज का राशिफल | 03 अगस्त, 2021
मेष आज भावुक होकर निर्णय न लें। घर की बातें बाहर वाले मित्रों से साझा करना उचित नहीं है। कारोबार में कुछ बदलाव करने का विचार बनायेंगे। ऑफिस में काम का दबाव आपके ऊपर काफी रहेगा। जीवनशैली में विलासिता का अधिकता रहेगी। वृष आज पैतृक व्यापार में आय बढ़ने की संभावना है। बच्चे अपने कौशल …
मेष
आज भावुक होकर निर्णय न लें। घर की बातें बाहर वाले मित्रों से साझा करना उचित नहीं है। कारोबार में कुछ बदलाव करने का विचार बनायेंगे। ऑफिस में काम का दबाव आपके ऊपर काफी रहेगा। जीवनशैली में विलासिता का अधिकता रहेगी।
वृष
आज पैतृक व्यापार में आय बढ़ने की संभावना है। बच्चे अपने कौशल को बढ़ाने का प्रयत्न करेंगे। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। ऑफिस में आपका प्रदर्शन सबसे शानदार रहेगा। मित्रों के साथ शाम का समय बितायेंगे।
मिथुन
आज दूसरों की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान अवश्य करें। परिवार से जुड़े किसी कार्य में अपेक्षा से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। घर में तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। बचपन के मित्रों से मुलाक़ात होगी।
कर्क
आज आप भोग-विलास का अच्छा आनन्द उठाएंंगे। जीवनसाथी का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। बड़े आर्थिक लेन-देन कर सकते हैं। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। अपने काम का भरपूर आनन्द उठायेंगे। कुछ व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकते हैं।
सिंह
आज प्रभावशाली व्यक्तियों के सम्पर्क में आयेंगे। समाज सेवा के कार्यों में आपका मन लगेगा। आपके सिद्धान्तों और नैतिकता की प्रशंसा होगी। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को संभलकर रखना चाहिये।
कन्या
आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को परेशानी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। खानपान में आपको संयम जरूर बरतना चाहिये। छोटे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
तुला
आज कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव काफी बढ़ेगा। पैरों और कमरदर्द की शिकायत हो सकती है। महत्वपूर्ण वस्तु के गुम होने की आशंका है। अध्यात्मिक गतिविधियों में आपका मन लगेगा। थकान और अनिद्रा की स्थिति निर्मित होगी।
वृश्चिक
आज घर की सजावट में धन खर्च करेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह के अवसर मिलने की संभावना है। वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना लाभप्रद होगा। आप मनोरञ्जन के मूड में रहेंगे। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। अटके हुए कार्य दोबारा शुरू होंगे। ऑफिस में आपको मनोनुकूल काम मिलेगा। विद्यार्थी कठिन विषयों का अध्ययन करने का विचार बना सकते हैं। आप सब को खुश रखने का प्रयास करेंगे।
मकर
आज किसी परिजन से मनमुटाव हो सकता है। कला और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। बच्चों के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी।
कुंभ
आज अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए खानपान पर ध्यान दें। अत्यधिक सोच-विचार करने के कारण काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाये रखें। गले में जलन और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
मीन
आज आप स्वयं को काफी शांंत अनुभूत करेंगे। कंसल्टेंसी से जुड़े कार्य-व्यवसाय में श्रेष्ठ धन लाभ होगा। नये बिजनेस की शुरुआत करने के लिये काफी अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिये। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
