बरेली: श्यामगंज में खुदाई के दौरान कटी केबिल, बिजली गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मनमाने तरीके से शहर में चल रही सीवर खुदाई सड़कों के साथ बिजली सप्लाई के लिए भी आफत बन गई है। खुदाई में अंडरग्राउंड बिजली केबिल क्षतिग्रस्त होने से जगतपुर इलाके की बिजली डेढ़ घंटे के लिए गुल हो गई। लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल हो गया। सूचना पर …

बरेली, अमृत विचार। मनमाने तरीके से शहर में चल रही सीवर खुदाई सड़कों के साथ बिजली सप्लाई के लिए भी आफत बन गई है। खुदाई में अंडरग्राउंड बिजली केबिल क्षतिग्रस्त होने से जगतपुर इलाके की बिजली डेढ़ घंटे के लिए गुल हो गई। लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल हो गया। सूचना पर विद्युत निगम और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दूसरी लाइन से विद्युत सप्लाई शुरू कराई गई।

बेतरतीब सीवर लाइन खुदाई अभी तक शहर में राहगीरों के लिए ही परेशानी का सबब थी लेकिन सोमवार को स्मार्ट सिटी के तहत हो रही खुदाई से जगतपुर के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिना मैपिंग हुई खुदाई से श्यामगंज में अंडरग्राउंड बिजली की केबिल कट गई। करीब ड़ेढ घंटे तक क्षेत्र में बिजली गुल रही।

अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि खुदाई के दौरान तार कटने से डेढ़ घंटे के लिए बिजली सप्लाई ठप रही थी। बाद में लाइन को जोड़कर उसे ठीक करा दिया गया था। बताते चलें कि इससे पहले रविवार को पटेल चौक पर नाला निर्माण के समय सीयूजीएल गैस की लाइन कटने से करीब साढ़े तीन घंटे तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

खुदाई में पहले भी हुए हैं हादसे
शहर में चल रही सीवर खुदाई पहले भी कई बार बिजली आपूर्ति का फ्यूज उड़ा चुकी है। बीते दिनों सैटेलाइट ओवरब्रिज के नीचे हुए हादसे से क्षेत्र में तीन दिन तक बिजली प्रभावित रही। बीते दिनों 300 बेड अस्पताल के सामने भी यूजी केबल कटने का हादसा हुआ था। कई अन्य जगह भी ऐसे ही हादसे हो चुके हैं। सीवर खुदाई कर रहे कर्मचारियों को पता ही नहीं है जमीन में बिजली केबल कहां-कहां बिछी हुई हैं और वह मनमाने तरीके से खुदाई करते हैं।

बरेली: सिटी स्टेशन रोड पर नाले तोड़ने पर विवाद, नगर आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी को घेरा

संबंधित समाचार