टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सालों पुराना सपना टूटा, सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अंतिम 11 मिनट के अंदर तीन गोल गंवाने के कारण टोक्यो ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में मंगलवार को यहां विश्व चैंपियन बेल्जियम से 2-5 से हार गयी। भारतीय टीम 49 वर्ष बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी और अब वह आस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल …

टोक्यो। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अंतिम 11 मिनट के अंदर तीन गोल गंवाने के कारण टोक्यो ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में मंगलवार को यहां विश्व चैंपियन बेल्जियम से 2-5 से हार गयी। भारतीय टीम 49 वर्ष बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी और अब वह आस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में पराजित होने वाली टीम से कांस्य पदक के लिए भिड़ेगी।

भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह (सातवें) और मनदीप सिंह (आठवें मिनट) ने गोल किये जबकि बेल्जियम के लिये अलेक्सांद्र हेंड्रिक्स (19वें, 49वें और 53वें मिनट) ने तीन जबकि लोइक फैनी लयपर्ट (दूसरे मिनट) और जॉन जॉन डोहमेन (60वें मिनट) ने एक गोल किया। भारत ने आखिरी बार मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन वह म्यूनिख ओलंपिक 1972 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा था। मास्को ओलंपिक में मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले गये थे।

इसे भी पढ़ें….

टोक्यो ओलंपिक: भारत की अनु रानी का निराशाजनक प्रदर्शन, भाला फेंक के फाइनल में नहीं बना पाई जगह

संबंधित समाचार