अमेरिका: अलबामा में 21 अगस्त को रैली को संबोधित करेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आगामी 21 अगस्त को अलबामा प्रांत में रैली को संबोधित करेंगे। डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति अलबामा प्रांत के कुलमैन में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। रैली की मेजबानी अलबामा रिपब्लिकन पार्टी करेगी। डोनाल्ड ट्रम्प अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों …

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आगामी 21 अगस्त को अलबामा प्रांत में रैली को संबोधित करेंगे। डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति अलबामा प्रांत के कुलमैन में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। रैली की मेजबानी अलबामा रिपब्लिकन पार्टी करेगी।

डोनाल्ड ट्रम्प अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में राष्ट्रपति जो बिडेन पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव सुधार का आह्वान करते रहे हैं। उन्होंने कल सोमवार को एक बयान में कहा था कि वह 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हुए धोखाधड़ी का नए सबूतों के साथ शीघ्र ही खुलासा करेंगे।

उन्होंने जोर दिया है कि इस बात के सबूत हैं कि चुनाव में ऐसी धोखाधड़ी और अनियमितताओं का पता चला है , जो देश में कभी नहीं हुए। इनमें न्यादातर मामले पहले से ही सार्वजनिक हैं और निकट भविष्य में बहुत कुछ सामने आयेगा।

इसे भी पढ़ें….

कनाडा के पूर्व मंत्री ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के खिलाफ “आक्रामक कृत्य” में शामिल होने का लगाया आरोप

संबंधित समाचार