बदायूं: रोडवेज बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, ड्राइवर की मौत, कई यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र में दिल्ली से बदायूं आ रही रोडवेज बस मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ बस यात्रियों को मामूली चोट आई हैं । सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक के शव को अपने कब्जे …

बदायूं। बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र में दिल्ली से बदायूं आ रही रोडवेज बस मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ बस यात्रियों को मामूली चोट आई हैं । सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बदायूँ के सहसवान में बदायूँ राजमार्ग पर स्थित डीपी महाविद्यालय के पास हुआ। रोडवेज बस दिल्ली से बदायूँ जा रही थी जैसे ही बस बदायूँ मेरठ राजमार्ग पर स्थित डीपी महाविद्यालय के पास पहुँची रोडवेज बस डिवाइडर में घुस कर पलट गई।

हादसे में बस चालक पंकज पाठक (40) की मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने बस चालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया, और घटना की सूचना बस चालक के परिजन को दी । बस में बैठी दो दर्जन से अधिक सवारियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य को भेज दिया गया हैं ।

इसे भई पढ़ें….

बदायूं: दोस्तों के साथ महावा नदी में नहाने पहुंचा युवक और फिर… मौत

संबंधित समाचार