बरेली: टीकाकरण महाअभियान के तहत एक दिन में रिकार्ड 60952 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। टीकाकरण महाभियान में मंगलवार को सभी टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जिसको नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जिले में मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए 14,500 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 18060 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। …

बरेली, अमृत विचार। टीकाकरण महाभियान में मंगलवार को सभी टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जिसको नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जिले में मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए 14,500 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 18060 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। वहीं, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोवैक्सीन के लिए 38 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 41203 व कोवैक्सीन के 1500 के लक्ष्य के सापेक्ष 1689 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।

अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका
कोविड-19 से निजात पाने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए मंगलवार को टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के 30 स्थानों पर टीकाकरण शुरू किया गया। इस महाअभियान के लिए तीन गुना यानी एक दिन में 54 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशन पर जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक स्तर पर कई स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।

वैसे तो जिले में 11000 डोज रोजाना लगाई जा रही थी, लेकिन इस महाभियान का लक्ष्य बढ़ाकर तीन गुना से भी अधिक 54000 कर दिया गया है। जिले में अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के तहत जिले में कुल 112 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है।

संबंधित समाचार