बरेली: सैदपुर हाकिंस में प्लॉट में मिला शव, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सैदपुर हाकिंस में मंगलवार सुबह प्लॉट में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया। जबकि, पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में छत से गिरने से उसकी मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इज्जतनगर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। प्रेमनगर के …

बरेली, अमृत विचार। सैदपुर हाकिंस में मंगलवार सुबह प्लॉट में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया। जबकि, पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में छत से गिरने से उसकी मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इज्जतनगर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

प्रेमनगर के गौटिया निवासी आकाश (22) सैदपुर हाकिंस निवासी बुद्धसेन के यहां मजदूरी करता था। बुद्धसेन का मकान बन रहा है। वह बुद्धसेन के यहां काम करके उन्हीं की छत पर जाकर सो जाता था। मृतक के भाई रोशन लाल ने बताया कि आकाश रविवार को एक पार्टी में गया था। रात में वह वापस लौटा और छत पर जाकर सो गया।

सोमवार को भी उसका पता नहीं लग सका। मंगलवार को मकान के पास प्लॉट में लगे भांग के पत्ते तोड़ने जब नशेड़ी वहां गए तो उन्होंने उसका शव देखा। सूचना पर भीड़ जुट गई। आकाश के सीधे पैर की हड्‌डी टूटी थी। उसके सिर में भी गंभीर चोट के निशान थे। जिस जगह शव पड़ा था, उस जगह की मिट्टी कुछ दबी हुई थी। परिजनों का कहना है कि आकाश की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है वह नशे में छत से नीचे गिरा है जिससे उसकी मौत हुई है।

30 साल पहले यहां रहने आया था परिवार
करीब 30 साल पहले काशीपुर से आकाश का परिवार बरेली आया था। पोस्टमार्टम पर मौजूद परिजनों ने बताया कि आकाश के पिता मूलरूप से काशीपुर के रहने वाले हैं जहां उन्होंने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजदूरी करना शुरू कर दिया। आकाश के बड़े भाई रोशनलाल ने बताया कि वह तीन भाई हैं जिसमें आकाश दूसरे नंबर का भाई था। बताया कि वह और उनका सबसे छोटा भाई विकास भी ऑटो चलाने व मजदूरी करते हैं। आकाश भी प्लंबर का काम करता था। आकाश की दो बहन भी हैं। पिता के बीमार होने के बाद घर-परिवार के खर्च का पूरा दरोमदार तीनों भाइयों पर ही था।

युवक की मौत हत्या है या हादसा, यह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

बरेली: पंचायत सहायक के आवेदन जमा करने को भटक रहे अभ्यार्थी

संबंधित समाचार