बरेली: मन्नानी मियां बोले-शैतान लड़वाते हैं बहुत जल्द ढेर हो जाएंगे
बरेली, अमृत विचार। सलमान मियां की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के फोटो वायरल होने के बाद सियासत बढ़ती जा रही है। सोमवार को मन्नानी रजा खान उर्फ मन्नानी मियां ने प्रेस वार्ता कर दरगाह के जिम्मेदार लोगों पर हमला बोला था लेकिन देर रात उन्होंने पिछली बातों को वापस लेकर ऑडियो वायरल किया था। …
बरेली, अमृत विचार। सलमान मियां की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के फोटो वायरल होने के बाद सियासत बढ़ती जा रही है। सोमवार को मन्नानी रजा खान उर्फ मन्नानी मियां ने प्रेस वार्ता कर दरगाह के जिम्मेदार लोगों पर हमला बोला था लेकिन देर रात उन्होंने पिछली बातों को वापस लेकर ऑडियो वायरल किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके परिवार के बीच आपस में सुलह हो गई है।
अब मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर मन्नानी मियां का एक ऑडियो फिर से वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहे हैं कि हमारे बीच मामला तय हो गया है, आपस में मोहब्बत भी हो गई है। उसके बाद भी कुछ लोग इसे और हवा देने का प्रयास कर रहे हैं जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि 2 अगस्त को सब मामला ठीक हो गया है।
अब 3 अगस्त को पुरानी बातें सोशल मीडिया पर डालना सरासर गलत है। जो भी बातें मेरे द्वारा कही गईं थीं, उन सबको मैंने 2 अगस्त को ही वापस ले लिया है। असजद मियां भी खुश हैं। कहा कि शैतान लोग आपस में लड़वाते हैं। वो इंशाल्लाह जल्द ही ढेर हो जाएंगे।
