बरेली: गुटबाजी के बीच इस्लामिक संस्थाओं से भी इस्तीफे का दौर शुरू
बरेली, अमृत विचार। दरगाह आला हजरत से जुड़े जमात रजा मुस्तफा के सलमान मियां की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद गुटबाजी के बीच इस्लामिक संस्थाओं से भी इस्तीफे के दौर शुरू हो गए हैं। बज्म-ए-गौस-ए-आजम (तंजीम) के राष्ट्रीय महासचिव समरान खान ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। समरान खान ने …
बरेली, अमृत विचार। दरगाह आला हजरत से जुड़े जमात रजा मुस्तफा के सलमान मियां की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद गुटबाजी के बीच इस्लामिक संस्थाओं से भी इस्तीफे के दौर शुरू हो गए हैं। बज्म-ए-गौस-ए-आजम (तंजीम) के राष्ट्रीय महासचिव समरान खान ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। समरान खान ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया सन 2014 में इस संगठन से जुड़ा था और इस संगठन से जुड़कर समाजी और मजहबी काम करता रहा।
सलमान मियां का मुख्यमंत्री से मिलने का मामला अब दरगाह आला हजरत के अकीदतमंदो पर भी दिखने लगा है। मजहबी और आम लोगों की सेवा करने वाले संगठन बज्म-ए-गौस-ए-आजम (तंजीम) के वहाटसप ग्रुप पर किसी ने मन्नानी मियां के ऑडियो को तंजीम के ग्रुप पर वायरल कर दिया। जिसके बाद कई पदाधिकारियों ने एतराज करते हुए इस ऑडियो को डिलीट करने की बात कही। उसके बाद भी ऑडियो डिलीट नहीं किया। जिसके बाद कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए ग्रुप ही छोड़ दिया।

समरान खान ने बताया कि दिन-रात इस संगठन की तरफ से हमेशा लोगों की मदद करता रहा हूं। मैंने एक ग्रुप भी बनाया जिसका नाम इस संगठन से रखा। जिसमें मैंने शहर भर के जिम्मेदारों, सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष, कुछ राजनीति पार्टियों के अध्यक्ष, हमारी खानकाओं के जिम्मेदार लोग, मस्जिदों के इमाम हजरत और पत्रकारों को जोड़ा। मगर अब उन्होंने बज्म-ए-गौस-ए-आजम (तंजीम) के राष्ट्रीय महासचिव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक नए संगठन का ऐलान किया जाएगा और उसके नाम से काम किए जाएंगे और उसी नाम से एक नया ग्रुप बनाया जाएगा।
