यूपी: मोहन भागवत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार
संभल (उत्तर प्रदेश)। संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में एक युवक को सर संघ चालक मोहन भागवत के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बुधवार को बताया कि चंदौसी थाना क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक …
संभल (उत्तर प्रदेश)। संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में एक युवक को सर संघ चालक मोहन भागवत के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बुधवार को बताया कि चंदौसी थाना क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आकाश कुमार ने मंगलवार को तहरीर दी कि गणेश कॉलोनी निवासी विशाल मौर्य ने सर संघ चालक मोहन भागवत के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी की है, जिससे वह आहत हुआ है और उस युवक ने उसके साथ गाली गलौज की। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक विशाल मौर्य को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
