अमरोहा: गंगा का जलस्तर बढ़ने से अंतिम संस्कार में दिक्कत, गहरे पानी से गुजर रहा ट्रैक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। तिगरी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से अंतिम संस्कार में लोगों को समस्या आ रही है। गहरे पानी से होकर ट्रैक्टर निकल रहे है। जिससे ट्रैक्टर पलटने का खतरा बना रहता है। क्योंकि गंगा का जलस्तर बढ़ने से अब पुरानी जगह पर अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहे हैं। तिगरी से उत्तर दिशा …

अमरोहा,अमृत विचार। तिगरी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से अंतिम संस्कार में लोगों को समस्या आ रही है। गहरे पानी से होकर ट्रैक्टर निकल रहे है। जिससे ट्रैक्टर पलटने का खतरा बना रहता है।

क्योंकि गंगा का जलस्तर बढ़ने से अब पुरानी जगह पर अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहे हैं। तिगरी से उत्तर दिशा में ही काफी समय पहले शमशान घाट बनाया गया था।

जिससे बारिश के दिनों में या गंगा का जलस्तर बढ़ने पर लोग आसानी से शवों का अंतिम संस्कार कर सकें, लेकिन इस शमशान घाट तक पहुंचने के लिए रास्ता ठीक नहीं है। रास्ते में पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को खासी दिक्कत आ रही है।

संबंधित समाचार