लखनऊ: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
लखनऊ। मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अज्ञात वाहन को पता लगाने की कोशिश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक बाइक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। …
लखनऊ। मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अज्ञात वाहन को पता लगाने की कोशिश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक बाइक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के नटकुर गांव निवासी नंद लाल पुत्र चंदन लाल मंगलवार को अपनी मोटरसाइकिल से लतीफ नगर रामचौरा रोड से जा रहा था। इसी बीच गढ़ी चुनौटी गांव के पास उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
