जौनपुर: तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो किशोरियों की मौत
जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव में तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। पौनी गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव की बेटी व भतीजी दोनों घर के सामने तालाब के किनारे पशुओं के लिए चारा काट रही …
जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव में तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। पौनी गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव की बेटी व भतीजी दोनों घर के सामने तालाब के किनारे पशुओं के लिए चारा काट रही थी।
तभी 16 वर्षीय रिया यादव पुत्री पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव असंतुलित होकर तालाब में गिर गए और डूबने लगे तभी उसको बचाने के लिए 17 वर्षीया रीमा यादव पुत्री रामजीत यादव भी तालाब में कूद गई। लेकिन तालाब गहरा होने से दोनों की डूबकर मौत हो गई। दोनों किशोरियों को डूबता देख साथ खेत मे चारा काट रही पड़ोस की एक लड़की ने परिजनों को जाकर बताया। परिजनों ने तालाब में घुस कर छानबीन किया तो दोनों तालाब में डूबी हुई थी।
