बाराबंकी: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, नौ वाहन बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले की रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करने के लिये क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पाण्डेय ने जिम्मेदारी सौपी थी। जिसे उन्होंने बखूबी अंजाम देने के लिये स्वाट और सर्विलांस टीमों की मदद से चोरो के गिरोह का भंडाफोड़ …

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले की रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करने के लिये क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पाण्डेय ने जिम्मेदारी सौपी थी। जिसे उन्होंने बखूबी अंजाम देने के लिये स्वाट और सर्विलांस टीमों की मदद से चोरो के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चोरो के कब्ज़े से चोरी किये गये 9 वाहन बरामद करने के साथ कई सुराग भी हासिल किये है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता में पूरी कार्यवाही का खुलासा करते जानकारी दी कि मैनुअल इंटेलिजेंस और सर्विलांस के आधार पर चोरो के पांच सदस्यीय गिरोह में इन्द्रेश निवासी जिला आज़मगढ़ निवासी इंद्रेश, उमेश, ख़ादिम व रमेश निवासी जिला अमेठी और जनपद जौनपुर निवासी सत्तार को कोटवा सड़क कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के पास और कड़ी. पूछताछ में कई अलग-अलग जगहों से चोरी कि गयी 6 बोलेरो, 1 पिकप जिसका इंजन कटा हुआ था और 2 स्कार्पियो बरामद करने में सफलता हासिल हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह से एकत्र जानकारी में पता चला है कि इनका संगठित गिरोह है, जिसका सरगना ख़ादिम है। यह सभी उत्तर प्रदेश, आजमगढ़, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, रायबरेली, अमेठी, गोण्डा, बहराइच और बाराबंकी सहित कई जिलों में चार पहिया वाहनों की चोरी को अंजाम देते रहे है। आरोपी पहले अपने चार पहिया वाहन में बैठकर, हाईवे के किनारे खड़ी गाड़ियों की रेकी करके उन्हें चिन्हित करने के बाद उसका लॉक पेचकस आदि से तोड़ कर उस गाड़ी को चोरी कर लेते है।

इन चोरी की गये वाहनों को के रजिस्ट्रेशन, इंजन और चेचिस नम्बर को हटा देते है। जिसके साथ ही उस गाड़ी को दूसरे रंग से पेंट करा देते है। दो आरोपी वांछित पकड़ से दूर, दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास आरोपियों के दो साथी गोरखनाथ यादव व हरिनाथ यादव पुत्र तिलकधारी निवासी कलाफतपुर थाना सीधारी जिला आज़मगढ़ द्वारा वाहनों के फर्जी कागज तैयार करके ग्राहकों की खोज करके कम दामों पर बेचने का काम अंजाम दिया जाता है। इनके द्वारा गुजरात और महाराष्ट्र प्रान्त में भी कई घटनायें कबूल की गयी है। जिनकी पुलिस जानकारी में प्रयासरत है, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि ख़ादिम और इन्द्रेश के ऊपर विभिन्न जनपदों में 8-8 मुकदमे पंजीकृत है।

एसपी ने पुलिस टीम को दिया 15 हज़ार रूपये ईनाम

क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी अक्षय कुमार, विवेक सिंह, अजय सिंह, संदीप दूबे, कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद राय, राजेश गुप्ता, अशोक सिंह, रामराज चौधरी और हेड कांस्टेबल के अलावा आधा दर्जन आरक्षी भी शामिल थे।

संबंधित समाचार