अयोध्या: सड़क पर चलती ट्रक बनी आग का गोला, जानें फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ से अयोध्या की ओर दवा लादकर जा रही ट्रक में लखौरी व धन्नीपुर के बीच ओवर ब्रिज के नीचे बीती रात लगभग 12 बजे अचानक धुँआ उठने लगा और धू धू कर जलने लगी। ड्राइवर रज्जन मिश्रा ने जब ट्रक में धुआं व आग की लपटें देखी तो सड़क के …

अयोध्या। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ से अयोध्या की ओर दवा लादकर जा रही ट्रक में लखौरी व धन्नीपुर के बीच ओवर ब्रिज के नीचे बीती रात लगभग 12 बजे अचानक धुँआ उठने लगा और धू धू कर जलने लगी। ड्राइवर रज्जन मिश्रा ने जब ट्रक में धुआं व आग की लपटें देखी तो सड़क के किनारे ओवर ब्रिज के नीचे रोड के किनारे ट्रक को खड़ी करके फायर बिग्रेड को फोन किया।

ट्रक चालक के अनुसार रात्रि 12 बजे फोन करने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी लगभग डेढ़ घंटा लेट लगभग डेढ़ बजे आई। तब तक ट्रक में लदी सारी सामग्री जलकर राख हो चुकी थी। मौके पर मौजूद ड्राइवर रज्जन मिश्रा ने बताया कि ट्रक में हिमालया कम्पनी की दवाइयां लादकर लखनऊ स्थित एक ट्रांसपोर्ट के जरिये गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में अचानक यह हादसा हो गया। चालक के अनुसार ट्रक मालिक व ट्रांसपोर्ट मालिक सावंत साहब मौके पर पहुंच कर जायजा लिया इसके बाद थाने पर रपट लिखाने गये हैं।

इस बारे में रौनाही थाने के एस एस आई शमशाद अली ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही उचित कार्यवाही की जाएगी। इस घटना में भी एनएचएआई व टोल कर्मियों की लापरवाही पुनः सामने आई है। भाजपा नेता अनिल गुप्ता के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी घटना दुर्घटना व वाहन में आग लग जाने पर एन एच ए आई की जिम्मेदारी बनती है। टोल प्लाजा से घटना स्थल लगभग 500 मीटर की दूरी पर है। पूरी ट्रक जल जाने के बाद भी अभी तक कोई झांकने तक नहीं गया।

संबंधित समाचार