महाराष्ट्र के मंत्री ने राज्यपाल पर किया कटाक्ष, कहा- ऐसा लगता है कि वह आरएसएस के लिए काम कर रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने बुधवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लिए काम कर रहे हैं, अपने संवैधानिक पद के लिए नहीं। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि कोश्यारी यहां जिस तरह से काम कर रहे हैं, …

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने बुधवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लिए काम कर रहे हैं, अपने संवैधानिक पद के लिए नहीं।

राउत ने संवाददाताओं से कहा कि कोश्यारी यहां जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि वे भारतीय जनता पार्टी के नेता के तौर पर आरएसएस के लिए काम कर रहे हैं, अपने संवैधानिक पद के लिए नहीं। उनका यह व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा लगता है कि भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ यह एक साजिश है।

उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार को चोट पहुंचाने की भी कोशिश कर रहे हैं। कोई उनसे जब भी मिलने आता है तो वह आरएसएस और भाजपा की प्रशंसा करने के अलावा कुछ नहीं करते। उनकी इन बातों का कोई भी इसका समर्थन नहीं करेगा।

संबंधित समाचार