अमेठी: विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, जिला लेखा परीक्षक को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिला लेखा परीक्षक को विजिलेंस की टीम ने पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिला लेखा परीक्षक पर जंगल रामनगर के पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की ऑडिट के लिए एक लाख रुपए का घूस मांगने का आरोप था। दो महीने के भीतर जिले में हुई इस दूसरी बड़ी कार्रवाई …

अमेठी। जिला लेखा परीक्षक को विजिलेंस की टीम ने पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिला लेखा परीक्षक पर जंगल रामनगर के पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की ऑडिट के लिए एक लाख रुपए का घूस मांगने का आरोप था। दो महीने के भीतर जिले में हुई इस दूसरी बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा है।विजिलेंस की अयोध्या यूनिट की टीम ने प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह की अगुवाई में बुधवार को जिले में छापा डाला।

प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए गवाह जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र पांडेय, अवर अभियंता जिला पंचायत सीताराम की मौजूदगी में गौरीगंज स्थित एक होटल के पास पंचायती राज विभाग से जुड़े जिला लेखा परीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को टीम ने पांच हज़ार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम आरोपी जिला लेखा परीक्षक को लेकर गौरीगंज थाने पहुंची। जहां पर पूछताछ व लिखा पढ़ी की गई।

मामले में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि उनके पिता के कार्यकाल के वर्ष 2019-20 में कराए गए कार्यों की ऑडिट के लिए जिला लेखा परीक्षक द्वारा एक लाख रूपए की मांग की जा रही थी। जिसके क्रम में अब तक उनके द्वारा तीस हजार रूपये दिए जा चुके थे। लगातार धन की मांग के बाद उन्होंने मार्च माह में विजिलेंस में शिकायत की थी।

बुधवार को पांच हजार देने के लिए आडीटर को अमेठी बुलाया था, लेकिन जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने उन्हें गौरीगंज आने को कहा। गौरीगंज के एक निजी प्रतिष्ठान पर पांच हजार घूस देते समय विजिलेंस की टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। टीम गौरीगंज कोतवाली में लिखा पढ़ी व पूछताछ के बाद उन्हें अपने साथ लेकर अयोध्या चली गई।

संबंधित समाचार