बरेली: पूर्व के परीक्षा परिणाम जारी कर रहा विश्वविद्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय एक के बाद एक परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। विश्वविद्यालय के द्वारा पूर्व के वर्षों के परीक्षा परिणाम भी दोबारा जारी किए गए हैं। जिनमें प्रोन्नत छात्र भी शामिल हैं। जल्द ही इस सत्र के प्रोन्नत छात्रों के भी परिणाम जारी किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने जुलाई …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय एक के बाद एक परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। विश्वविद्यालय के द्वारा पूर्व के वर्षों के परीक्षा परिणाम भी दोबारा जारी किए गए हैं। जिनमें प्रोन्नत छात्र भी शामिल हैं। जल्द ही इस सत्र के प्रोन्नत छात्रों के भी परिणाम जारी किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय ने जुलाई में सबसे पहले विषम सेमेस्टर के परीक्षाओं के परिणाम जारी किए। उसके बाद एमबीए और बीफार्मा के भी रिजल्ट जारी किए गए। अब सम, विषम और परास्नातक 2020, बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीफार्मा विषम सेमेस्टर, बीफार्मा अष्टम सेमेस्टर 2020 के परिणाम जारी किए गए हैं।

बीए, बीकॉम, बीएससी इंप्रूवमेंट 2020, बीए, बीकॉम, बीएससी 2020 के परिणाम जारी किए गए हैं। यह परिणाम इसलिए जारी किए गए हैं ताकि जिन छात्रों के परिणाम में सुधार हुए हैं, वह देख लें।

संबंधित समाचार