मुरादाबाद: सरकार की नीतियों के खिलाफ गरजे सपाई, निकाली साइकिल यात्रा
मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा के वरिष्ठ नेता जनेश्वर प्रसाद मिश्र की जयंती पर गुरुवार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान धरना-प्रदर्शन कर सर की नीतियों का विरोध किया। इसके साथ ही हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर सरकार के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा के वरिष्ठ नेता जनेश्वर प्रसाद मिश्र की जयंती पर गुरुवार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान धरना-प्रदर्शन कर सर की नीतियों का विरोध किया। इसके साथ ही हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, बलात्कार सहित अन्य मुद्दों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कार्यकर्ता कोहिनूर तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां से साइकिल यात्रा शुरू होकर पीर बाजार, दस सराय, पुलिस चौकी, ईदगाह, दस सराय चौकी, गलशहीद चौराहा, तहसील स्कूल चौराहा होते हुए चक्कर की मिलक स्थित पार्टी कार्यालय पहुंची।
यहां सभा को संबोधित करते हुए साइकिल यात्रा के प्रभारी श्यामलाल बच्ची ने भाजपा सरकारों को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली बार्डर पर बैठा है। लेकिन, हमारी ही चुनी हुई सरकार किसानों से बात करने के लिए तैयार नहीं है। तीनों कृषि सुधार कानूनों पर कोई नेता बात करने के लिए राजी नहीं है। इस अवसर पर सांसद डाॅ. एसटी हसन ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।
पेट्रोल-डीजल के साथ ही सरसो व रिफाइंड तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी आये दिन बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नही है। कोरोनकाल में गरीब जनता का हाल बेहाल है और सरकार सिर्फ गेहूं, चावल देकर लोगों को बरगला रही है। जबकि परिवार का पेट पालने के लिए तमाम खाद्य सामग्रियों की जरूरत होती है। इस दौरान
पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, विधायक हाजी इकराम कुरैशी, अतहर हुसैन अंसारी, बाबर खान, राजेश कुमारी यादव, हाजी कसीम-उल हक, डीपी यादव, धर्मेन्द्र यादव, विजयवीर यादव आदि शामिल थे।
