हमीरपुर: पुलिस ने किया अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने राठ क्षेत्र में अवैध असलहा फैक्ट्री मे छापा मारकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 देशी तमंचे एक अधबनी बंदूक व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने पुलिस …

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने राठ क्षेत्र में अवैध असलहा फैक्ट्री मे छापा मारकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 देशी तमंचे एक अधबनी बंदूक व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता मे बताया कि थाना राठ क्षेत्र में अवैध असलहा फैक्ट्री चलने की सूचना पर स्वाट टीम हमीरपुर व थाना राठ पुलिस की टीम ने ग्राम गौहानी के पास जंगल में अवैध शस्त्र बनाने की एक फैक्ट्री पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस टीम ने उसका जवाब देते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बृगभान उर्फ अन्ना ऊर्फ अरविंद पुत्र दयाल ग्राम बफरेथा थाना चरखारी जिला महोबा, बबलू उर्फ लालाबाबू सोनी पुत्र हरिशंकर सोनी निवासी अनघोरा थाना चरखारी महोबा, मंगल विश्वकर्मा पुत्र चेतराम ग्राम परछा थाना जरिया जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों के पास से 6 देसी तमंचा 315 बोर, एक देसी तमंचा 12 बोर, व अधबनी बंदूक 12 बोर व बनाने के उपकरण बरामद किए गए। तीनों अभियुक्तों पर धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज हैं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में थाना राठ पर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

संबंधित समाचार