अयोध्या: सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन, कहा- भाजपा सरकार आने के बाद…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के कारसेवकपुरम वासुदेवघाट पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के पात्र लाभार्थियों को पैकेट में राशन देने के लिए प्रदेश के कई जनपदों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण व वर्चुअल संवाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। इसमें प्रमुख जनपद वाराणसी, कुशीनगर, झांसी, सुल्तानपुर, सहारनपुर एवं अयोध्या शामिल …

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के कारसेवकपुरम वासुदेवघाट पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के पात्र लाभार्थियों को पैकेट में राशन देने के लिए प्रदेश के कई जनपदों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण व वर्चुअल संवाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। इसमें प्रमुख जनपद वाराणसी, कुशीनगर, झांसी, सुल्तानपुर, सहारनपुर एवं अयोध्या शामिल था। अयोध्या में कार्यक्रम की शुरूआत वासुदेवघाट के पास स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में केन्द्र में हमारी सरकार बनी तब से अनेकों कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किये गये। प्रदेश में वर्ष 2017 में हमारी पार्टी की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश के सम्बंध में नजरिया बदल गया। यह प्रदेश सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास की अवधारणा पर आगे चल रहा है। इसी के तहत आज ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि हमारे प्रदेश में इस योजना से लगभग 15 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे है। 80 हजार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें इसमें अपनी भूमिका निभा रही हैं। कोविड महामारी के समय मार्च 2020 से नवम्बर 2020 तक अन्त्योदय कार्डधारक को 35 किलो तथा सामान्य गरीब को प्रतिमाह प्रति यूनिट 5 किलो के हिसाब से निःशुल्क राशन का वितरण किया गया तथा वर्तमान में मार्च 2021 से प्रारम्भ किया गया है जो (दीपावली) नवम्बर 2021 तक चलेगा। कोविड काल में प्रदेश में मा. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगभग 6.67 करोड़ लोगों का कोविड टेस्ट किया गया तथा 5.21 करोड़ लोगों का टीकाकरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि अयोध्या की 17 परियोजनाएं जो 154 करोड़ की है पूरी हो गयी है तथा 8568 करोड़ की नई परियोजनाएं शीघ्र लागू की जायेगी।

तेजी से चल रहा राममन्दिर निर्माण कार्य
विगत 500 वर्षो से लम्बित श्री रामलला के भव्य मंदिर के लिए 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री जी द्वारा भूमि पूजन किया गया तद्पश्चात निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मेरे द्वारा आज रामलला का पूजन दर्शन के बाद मंदिर के नये मॉडल का भी पूजन किया गया। इस अवसर पर हम सभी को हार्दिक बधाई देता हूं।

ख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि के पूजन अर्चन में भाग लिया तथा भगवान रामलला की आरती की गयी। मुख्य अर्चक सत्येन्द्र दास ने पूजन अर्चन कराया तद्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा श्रीराम जन्मभूमि के मॉडल की भी विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। उक्त अवसर पर शासन/मण्डल/जनपद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे तथा मंदिर न्यास के प्रतिनिधि/अर्चक उपस्थित थे।

इसके पूर्व वासुदेवघाट पर आयोजित कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के नेतृत्व में कराये गये कार्यो की सराहना की तथा उक्त अवसर पर जनपद के नामित नोडल अधिकारी टी.वेंकटेश, एडीजी एसएन सांवत, मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल, आईजी संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, जनप्रतिनिधियों में सांसद लल्लू सिंह, विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे तथा लोहिया विश्वविद्यालय एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा स्वागत गीत/भंजन भी प्रस्तुत किया गया।

संबंधित समाचार