अमेठी: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा ने निकाली साइकिल यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। समाजवादी अन्दोलन के प्रखर नेता छोटे लोहिया के नाम से मशहूर स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव ने निर्देश पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई साईकिल यात्रा निकाली गई। विदित हो कि सपा मुखिया के निर्देश पर 5 अगस्त को पूरे प्रदेश में तहसील स्तरीय साईकिल यात्रा निकाली गयी। भाजपा सरकार …

अमेठी। समाजवादी अन्दोलन के प्रखर नेता छोटे लोहिया के नाम से मशहूर स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव ने निर्देश पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई साईकिल यात्रा निकाली गई। विदित हो कि सपा मुखिया के निर्देश पर 5 अगस्त को पूरे प्रदेश में तहसील स्तरीय साईकिल यात्रा निकाली गयी। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रस्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान, तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है और जनता को निजात नहीं मिल रहा है। चहुंओर त्राहिमाम मच हुआ है। सपा कार्यालय से प्रभारी रघुवीर यादव व जिलाध्यक्ष रामउदित यादव ने हरी झण्डी दिखाकर साईकिल यात्रा को रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले की चारो सीट पर विजय संकल्प के साथ साइकिल यात्रा को रवाना किया गया है औऱ मिशन 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने में इस जिले की चारो सीट मुखिया की झोली में डालकर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जायेगा। रैली मुसाफिरखाना तिराहा, सब्जी मंडी तिराहा, बस स्टैण्ड, अमेठी रोड से एफ सी आई गोदाम होते हुये, महिला थाना होकर एसीसी रोड चलकर लगभग 15 किलोमीटर चलते हुये सपा कार्यालय पहुँची।

कार्यक्रम में जिला महासचिव एडवोकेट अरशद अहमद, जिला उपाध्यक्ष तुफैल खान, चन्द्रशेखर यादव, जिला सचिव राकेश यादव, कोषाध्यक्ष जैनुल हसन, जिला मीडिया प्रभारी रामकेवल यादव, बलराम यादव, इसरार अहमद, कुलदीप शुक्ला, शमशाद खान, गिरीश, प्रदीप यादव, राम फेर यादव, कंसराज यादव, अजय तिवारी, राम बरन यादव, अनवार खान, अरविन्द यादव, मनीराम आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार