कुशीनगर: जब सड़क किनारे खड़ी कार धू-धू कर जलने लगी, जानें फिर क्या हुआ?
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के रामकोला पडरौना मार्ग पर मेहदीगंज चौराहे से करीब 100 मीटर आगे आज गुरूवार की सुबह तकरीबन 11 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक निशान की टेरानो मॉडल कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। कार का ड्राइवर डर के मारे वहां से भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग …
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के रामकोला पडरौना मार्ग पर मेहदीगंज चौराहे से करीब 100 मीटर आगे आज गुरूवार की सुबह तकरीबन 11 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक निशान की टेरानो मॉडल कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। कार का ड्राइवर डर के मारे वहां से भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक कार का इंजन बुरी तरह जल चुका था। आग लगने की वजह पता नहीं पता चल पाई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। कार में आग लगने की जानकारी कार मालिक को मिली तो वो दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। कार देख कर मालिक के पैरों तले जमीन खिसक गई। बतादे कि गुरुवार को सुबह गोरखपुर के गाड़ी मालिक से एक व्यक्ति गाड़ी मांग कर पडरौना की तरफ जा रहा था वह मेहंदी गंज चौराहे से 100 मीटर दूर लघुशंका करने के लिए उतरा वापस गाड़ी में आया तो हल्के धुएं का एहसास हुआ वह गाड़ी से बाहर आकर गाड़ी का बोनट खोलने की कोशिश की लेकिन गाड़ी का बोनट नहीं खुला।
इस दौरान आग की लपटें तेज हो गई वह डर के मारे भाग कर किनारे पहुंच गया। तब तक आग लपटें तेज हो गई थी। उसने तुरंत 112 नंबर पर फोन किया और दमकल को सूचना दी लेकिन जब तक दमकल पहुंचती तब तक गाड़ी धू धू कर जल कर राख हो गई थी हालांकि आग किस वजह से लगी थी इसका पता नहीं चला पाया है।
