यूपी: संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कल, बायोमैट्रिक सिस्टम से दर्ज होगी उपस्थिति
लखनऊ। संयुक्त बीएड-2021 की परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों में सुबह नौ से 12 और दोपहर दो से पांच बजे की पाली में छह अगस्त को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में 5 लाख 91 हजार 305 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिसमें दो लाख 64 हजार 294 पुरुष और तीन लाख 27 हजार 11 महिला …
लखनऊ। संयुक्त बीएड-2021 की परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों में सुबह नौ से 12 और दोपहर दो से पांच बजे की पाली में छह अगस्त को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में 5 लाख 91 हजार 305 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिसमें दो लाख 64 हजार 294 पुरुष और तीन लाख 27 हजार 11 महिला अभ्यर्थी एवं 302 दृष्टिबाधित अभ्यर्थी हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में 1476 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन बनाने और जालसाजों से बचाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सख्त परीक्षण के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों की उपस्थिति फेशियल बायोमैट्रिक सिस्टम से दर्ज की जाएगी। सभी जिलों में परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र पत्र पहुंचाए जा चुके हैं। इस वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, 450 अभ्यर्थियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इन अभ्यर्थियों ने दो से तीन जगह से आवेदन किया है।
