कानपुर: तीन साल की बच्ची से दरिंदे ने किया रेप का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर माजरा के एक गांव में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। नशे की हालत में युवक उसे घर के बाहर खेलते समय उठा ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के …

कानपुर। कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर माजरा के एक गांव में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। नशे की हालत में युवक उसे घर के बाहर खेलते समय उठा ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद केस में और धाराएं बढ़ सकती हैं।

जानकारी के अनुसार 3 साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी, परिजन अंदर थे। थोड़ी देर बाद वह बाहर आये तो बच्ची को नदारद देखकर वो घबरा गए। इधर उधर तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसी बीच गांव के एक शख्स ने घरवालों को बताया कि कुछ देर पहले बच्ची को पड़ोसी के साथ देखा था। इसके बाद परिजन उसे तलाशते हुए एक सुनसान जगह पर पहुंचे, जहां उनके होश उड़ गए। बच्ची के मुंह मे कपड़ा ठूंसा हुआ था। वह बदहवास हालत में थी।

आरोप है कि पड़ोसी युवक नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। घरवालों को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। किसी तरह उसे दौड़ाकर पकड़ा गया और पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी राधवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो जाएंगी। रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में परिवर्तन कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार