संभल: खेत में बने पानी के गहरे गड्ढे तीन बच्चों की डूबकर मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। संभल तहसील क्षेत्र में खेत में बने पानी के गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। उप जिला अधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया की तहसील क्षेत्र के शाहपुर चामरान गांव में गुरुवार शाम तीन बच्चे निर्भय (12), उसकी बहन श्रद्धा (10) और युग (8) अपने खेत के बगल के खेत …

संभल। संभल तहसील क्षेत्र में खेत में बने पानी के गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। उप जिला अधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया की तहसील क्षेत्र के शाहपुर चामरान गांव में गुरुवार शाम तीन बच्चे निर्भय (12), उसकी बहन श्रद्धा (10) और युग (8) अपने खेत के बगल के खेत में चले गए।

जब बच्चे छह बजे तक घर नहीं लौटे तो भयंकर सिंह ने तलाश शुरू किया। गांव के बाहर स्थित एक ईंट भट्ठे के गड्ढे के नजदीक भयंकर सिंह पहुंचे तो तीनों  की चप्पल वहां रखी मिली और बच्चे आसपास कहीं नहीं थे। भयंकर सिंह को अनहोनी का अंदेशा हुआ तो वह गड्ढे में कूद गए।

गड्ढे में पानी ज्यादा होने पर वह डूबने लगे। कुछ दूरी पर ग्रामीण धान की रोपाई कर रहे थे। उन्होंने भयंकर सिंह को डूबते हुए देखा तो दौड़कर आए और बाहर निकाला। भयंकर सिंह ने बच्चे लापता होने और चप्पल गड्ढे के नजदीक पड़े होने की जानकारी दी।

गड्ढे मे‍ं उनकी तलाश की गई। तीनों बच्चे एक ईंट भट्ठे के गड्ढे में पड़े मिले। मौके पर किसानों ने पहुंच कर बच्चों को निकाला ओर उपचार के लिए मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर तीनों के शव को कब्जे में लिया।

संबंधित समाचार