मुख्यमंत्री योगी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की तारीफ, कहा- मैच हारा, लेकिन मन…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। टोक्यो ओलंपिक में भरतीय महिला हॉकी टीम द्वारा किए गए ऐतिहासिक प्रदर्शन का पूरा देश आज प्रशंसा कर रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज महिला हॉकी टीम की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री योगी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, मैच हारा, लेकिन मन जीता…टोक्यो ओलंपिक …

लखनऊ। टोक्यो ओलंपिक में भरतीय महिला हॉकी टीम द्वारा किए गए ऐतिहासिक प्रदर्शन का पूरा देश आज प्रशंसा कर रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज महिला हॉकी टीम की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री योगी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, मैच हारा, लेकिन मन जीता…टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली मां भारती की बेटियों का हार्दिक अभिनंदन. जय हिंद!

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज खेले गए मैच में कांस्य पदक पर कब्जा जमाने से चूक गई। ब्रिटेन टीम ने भारत को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से पराजित कर दिया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाकर इतिहास रच दिया था।

हालांकि भारतीय महिला टीम रियो ओलंपिक 2016 की स्वर्ण पदक विजेता ब्रिटेन कड़े मुकबले में पराजित नहीं कर पाई लेकिन अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया। अगर भारत इस मैच को जीत जाता तो कांस्य पदक अपने नाम कर लेता। भारत का इससे पहले ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1980 में था जब महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी। उस समय सेमीफाइनल नहीं होते थे।

संबंधित समाचार