लखनऊ: स्नातक में प्रवेश के लिए मची मारा-मारी, सीटों से दो गुने ज्यादा आ चुके हैं आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड 12 वीं के परिणाम आने के बाद स्नात्तक में प्रवेश आवेदन की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। तीनों बोर्ड के सौ फीसदी रिजल्ट से लखनऊ विश्वविद्यालय समेत सभी महाविद्यालय में सीटों के लिए मारामारी बढ़ गई है। एलयू में सात अगस्त तक प्रवेश के लिए आवेदन किया …

लखनऊ। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड 12 वीं के परिणाम आने के बाद स्नात्तक में प्रवेश आवेदन की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। तीनों बोर्ड के सौ फीसदी रिजल्ट से लखनऊ विश्वविद्यालय समेत सभी महाविद्यालय में सीटों के लिए मारामारी बढ़ गई है। एलयू में सात अगस्त तक प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। गुरुवार तक स्नात्तक की 3845 और परास्नातक की 4400 सीटों के सापेक्ष 60 हजार अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं।

वहीं केकेसी कॉलेज में 3500 सीटों के लिए दो गुना से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। ऐसी ही अधिकांश महाविद्यालयों की भी स्थिति है। नेशनल कॉलेज, केकेसी और शिया कॉलेज में आवेदन की तिथि 10 अगस्त है। हालांकि लखनऊ विश्वविद्यालय समेत महाविद्यालयों में अभी एक बार और आवेदन तिथि बढ़ाए जाने की संभावाना है। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा ऑफ लाइन कराने जा रहा है।

जिसके लिए परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र का प्रारूप जारी भी कर दिया गया है। सत्र 2021-22 की प्रवेश परीक्षा बहुविल्कपीय प्रश्न पत्र प्रणाली के आधार पर होगी। जिसमें 100 सवाल अभ्यर्थियों को हल करने होंगे। प्रत्येक सवाल के लिए दो अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि पर निर्णय अभी नहीं लिया गया हैं।

संबंधित समाचार