बरेली: दिनदहाड़े सर्किट हाउस चौराहे से लड़की का अपहरण, कोतवाली पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं कि रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को दिनदहाड़े सर्किट हाउस चौराहे गेट से एक लड़की का अपहरण हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया एक कार से कुछ लोग आए और युवती को जबरन कार में डालकर ले गए। बताया कि गाड़ी से युवती का अपहरण कर आरोपी सर्किट हाउस चौराहे से गांधी उद्यान की तरफ फरार हो …
बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को दिनदहाड़े सर्किट हाउस चौराहे गेट से एक लड़की का अपहरण हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया एक कार से कुछ लोग आए और युवती को जबरन कार में डालकर ले गए। बताया कि गाड़ी से युवती का अपहरण कर आरोपी सर्किट हाउस चौराहे से गांधी उद्यान की तरफ फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की जिसमें वारदात को सही बताया गया। इसके बावजूद भी कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं की है। वहीं कोतवाली पुलिस इस मामले को दबाने की फिराक में नजर आ रही है।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: एयरफोर्स सार्जेंट ने पानी की टंकी से कूद कर की आत्महत्या
