सीतापुर: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की दर्दनाक मौत, महिला सहित तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। शुक्रवार की सुबह हरदोई मार्ग पर नरसिघौली पुलिया के पास दो मोटर साइकिल में सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस को …

सीतापुर। शुक्रवार की सुबह हरदोई मार्ग पर नरसिघौली पुलिया के पास दो मोटर साइकिल में सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आंट निवासी वकील (45) पुत्र अहमद, आसिफ बेग पुत्र नईम बेग, शीबा पुत्री वकील अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आवश्यक कार्य से संडीला जा रहे थे। तभी उधर से ग्राम सेमरा निवासी नियाज अहमद (38) पुत्र झब्बू आवश्यक कार्य से मिश्रिख आ रहे थे। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर नरसिघौली पुलिया के निकट दोनों लोगों की बाइके आमने-सामने टकरा गई। जिससे वकील पुत्र अहमद हुसैन की मौके पर मौत हो गई है। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में भर्ती कराया है। मृतक के शव का पंचनामा भराकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं अन्य दो सड़के हादसे में एक पत्रकार की दर्दनाक मौत व बुजुर्ग की मौत हुई है।

आवारा सांड ने बाइक को मारी टक्कर, पत्रकार की दर्दनाक मौत
लहरपुर-तंबौर मार्ग पर ग्राम मतुवा के निकट बुधवार देर रात एक आवारा घूम रहे पशु से टकराने से बाइक सवार तंबौर इलाके के बिसवां खुर्द निवासी संजय (35) की मौत हो गई। बताते हैं कि संजय तंबौर जा रहा था। तभी मतुवा के पास सड़क पर घूम रहे आवारा सांड से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने नाजुक हालत में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शौंच गए बुजुर्ग की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत
शुक्रवार सुबह शौंच को गए बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के सिंगरामऊ मजरा खरवलिया गांव निवासी मोहनलाल (60) शुक्रवार की भोर 5 बजे महमूदाबाद मार्ग पर गांव के सामने शौंच के लिए गया था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम करने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और टैक्सी वाहन से शव को सीएचसी भिजवाया। जहां से उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

संबंधित समाचार