पीलीभीत: पशुओं को नहलाने गया युवक खुद भी नहाने लगा, अचानक चला गया गहरे पानी में और फिर…
जहानाबाद (पीलीभीत), अमृत विचार। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौंच निवासी 15 वर्षीय नुवैद पुत्र इरशाद दोस्तों के साथ गुरुवार सुबह पशुओं को नहलाने के लिए अप्सरा नदी पर गया था। पशुओं को नहलाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ अप्सरा नदी में खुद भी नहाने लगा। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में …
जहानाबाद (पीलीभीत), अमृत विचार। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौंच निवासी 15 वर्षीय नुवैद पुत्र इरशाद दोस्तों के साथ गुरुवार सुबह पशुओं को नहलाने के लिए अप्सरा नदी पर गया था। पशुओं को नहलाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ अप्सरा नदी में खुद भी नहाने लगा।
नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देखकर दोस्तों ने परिजनों और गांव वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर गांव के तमाम ग्रामीणों का अप्सरा नदी पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद नरेश कश्यप फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने नदी में तैराकों की मदद से नुवैद को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पूरनपुर से पीएसी की फ्लड यूनिट को बुलाया गया। देर शाम तक पीएसी मोटरवोट के माध्यम से नदी में बालक की तलाश करती रही। हालांकि कोई सफलता नहीं मिली।
