बरेली: रिपोर्ट दर्ज होने पर मिल रही सर्राफ को धमकियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मोटा ब्याज वसूलकर सर्राफ और उसके परिवार को परेशान करने वाले दबंगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन इसके बाद उनकी मुश्किल और बढ़ गईं। अब आरोपी उन्हें अपनी शिकायत वापस लेने की बात कहकर धमका रहे हैं। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत एसपी देहात से की है। …

बरेली, अमृत विचार। मोटा ब्याज वसूलकर सर्राफ और उसके परिवार को परेशान करने वाले दबंगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन इसके बाद उनकी मुश्किल और बढ़ गईं। अब आरोपी उन्हें अपनी शिकायत वापस लेने की बात कहकर धमका रहे हैं। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत एसपी देहात से की है। उनका कहना है कि अब उनकी जान को खतरा बढ़ गया है।

प्रेमनगर निवासी ऋषभ गोयल ने बताया कि वह और उनके भाई अलमगिरी गंज में कमल ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। दोनों आलमगिरीगंज निवासी विक्रम, राधा कृष्ण रस्तोगी, अनिल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल उर्फ मिंटू समेत एक अन्य के साथ मिलकर काम करते थे। आरोपियों ने उनसे जबरन अपनी बकाया धनराशि पर अतिरिक्त ब्याज लेना शुरू कर दिया। सारे रुपये चुका देने के बाद भी दबंग उन्हें धमका रहे हैं। उनके घर आकर परेशान कर रहे हैं।

इससे परेशान होकर उनके भाई विनय गोयल आत्महत्या की बात कहकर घर से चले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन अब उन्हें धमकियां मिल रही हैं। रिपोर्ट वापस न लेने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और एसपी देहात से मुलाकात कर जान को खतरा बताकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

एसपी देहात ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कोई उन्हें परेशान करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में कई और पहलुओं पर भी जांच कर रही है। हालांकि रात तक विनय गोयल का कहीं पता नहीं लग सका था।

संबंधित समाचार