लखीमपुर खीरी: हाथियों ने किशनपुर सेंचुरी में डाला डेरा, ग्रामीणों को सता रही फसलों की चिंता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीरा(लखीमपुर खीरी ), अमृत विचार। जंगल तथा खेतों में उत्पात मचाने के बाद हाथियों ने किशनपुर सेंचुरी के बन निगम डिपो में आकर डेरा डाल दिया है। बीते दिनों नेपाल के जंगलों से शारदा नदी पार कर दो दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का दल जिसमें बच्चे भी बताए गए हैं दुधवा नेशनल पार्क की …

भीरा(लखीमपुर खीरी ), अमृत विचार। जंगल तथा खेतों में उत्पात मचाने के बाद हाथियों ने किशनपुर सेंचुरी के बन निगम डिपो में आकर डेरा डाल दिया है। बीते दिनों नेपाल के जंगलों से शारदा नदी पार कर दो दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का दल जिसमें बच्चे भी बताए गए हैं दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर सेंचुरी में कई दिन रुकने के बाद भीरा-मैलानी हाईवे पार कर भीरा के जंगलों में प्रवेश कर गए।

वहां उत्पात मचाने के बाद जंगल के निकट के ग्रामीण क्षेत्रों पलनापुर, चकछेरासी, बहादुर नगर के एक दर्जन के आसपास किसानों की कई एकड़ कृषि भूमि पर खड़ी धान गन्ने की फसलों को नष्ट कर दिया। अब इन हाथियों ने भीरा के निकट किशनपुर बन निगम डिपो में डेरा डाल दिया है। आबादी के निकट होने से ग्रामीणों में अपनी फसलों के प्रति चिंता सताने लगी है।

रेंजर आरबी वर्मा का कहना है जिधर से आया है उधर ही चले जाना हाथियों की फितरत में शामिल है इसलिए इनका अब अपने निवास की ओर जाने का रुख है। संभावना है रात में यह हाथियों का झुंड किशनपुर सेंचुरी से भी आगे अपने मूल स्थान पर चला जाएगा। फिर भी इनकी निगरानी वन कर्मचारियों द्वारा की जा रही है और आवादी जोर न जाने पाए इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार