बाराबंकी: अवैध शराब बनाने की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस पर हमला, एक दरोगा और सिपाही घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अवैध शराब बनाने की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पर अवैध शराब कारोबारियों ने हमला बोल दिया जिससे एक दरोगा व एक सिपाही घायल हो गया। जिसे तत्काल सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है तथा मौके पर कई थानों के पुलिस मौजूद …

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अवैध शराब बनाने की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पर अवैध शराब कारोबारियों ने हमला बोल दिया जिससे एक दरोगा व एक सिपाही घायल हो गया। जिसे तत्काल सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है तथा मौके पर कई थानों के पुलिस मौजूद है।

कोतवाली रामसनेहीघाट के जोरावरपुर गांव में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर देर शाम रामसनेहीघाट पुलिस टीम दबिश देने पहुंची। पुलिस ने मौके पर शराब बनाते हुए तथा शराब बनाने के उपकरण आदि को बरामद कर लिया था। इसी बीच पुलिस टीम पर अचानक लोगो ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे दरोगा रामराज चौधरी व सिपाही रामकरन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस पर हमले की सूचना पर मिलने पर कोतवाल रामसनेहीघाट सच्चिदानंद राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुच गई। मामले की सूचना पर एडिशनल मनोज पांडेय, व सीओ पंकज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।

इस मामले में घायल रामराज चौधरी ने बताया कि अवैध शराब बनाने की सूचना पर वह व अन्य पुलिस कर्मी गए थे। मौके पर शराब बनाते पकड़ा भी था। इसी बीच महिलाओं सहित अन्य लोगो ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पूरे प्रकरण में पुलिस 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार