अगर आपके पास भी है LPG Gas Connection तो यह खबर है आपके काम की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अगर आप अपने परिवार से कहीं दूर रह रहे हैं और रसोई गैस कनेक्शन लेना एक झझंट काम लग रहा है तो यह पूरी खबर आपकी यह परेशानी दूर सकती है। बस आपके परिवार एक रसोई गैस कनेक्शन होना जरुरी है। रसोई गैस कनेक्शन लेना अब आसान हो गया है। इसके लिए गैस …

नई दिल्ली। अगर आप अपने परिवार से कहीं दूर रह रहे हैं और रसोई गैस कनेक्शन लेना एक झझंट काम लग रहा है तो यह पूरी खबर आपकी यह परेशानी दूर सकती है। बस आपके परिवार एक रसोई गैस कनेक्शन होना जरुरी है।

रसोई गैस कनेक्शन लेना अब आसान हो गया है। इसके लिए गैस कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कई स्कीम भी लाई हैं। अगर आप  एक शहर से दूसरे शहर में ट्रांसफर हाे रहा हो तो आप अपने साथ गैस कनेक्शन का भी ऑनलाइन ट्रांसफर करा सकते हैं। वहीं दूसरा कनेक्शन लेना चाह रहे हो तो यह भी काम बहुत आसान हो गया है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के मुताबिक आप भले ही देश के किसी भी हिस्से में रह रहे हों, अपने परिवार के एलपीजी कनेक्शन के आधार पर दूसरा कनेक्शन आसानी से ले सकते हैं। आपको मौजूदा गैस कनेक्शन की तरह ही दूसरे कनेक्शन पर भी सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। इसके लिए आधार कार्ड और कनेक्शन के दस्तावेजों की एक कॉपी गैस एजेंसी में देनी होगी।

स्कीम के अनुसार सभी गैस कनेक्शन आधार से जुड़े होते हैं, इसलिए गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहती है। ऐसे सरकार की ओर से एक ही एड्रेस पर कई गैस कनेक्शन की सुविधा दी जा रही है। इसस तहत यदि आपके माता-पिता, भाई-बहन के नाम पर पहले से कोई गैस कनेक्शन है तो आप भी इसी एड्रेस के आधार पर दूसरा कनेक्शन ले सकते हैं।

आपको मौजूदा कनेक्शन वाली कंपनी में इसके दस्तावेज जमा करवाने होंगे और फिर एड्रेस वेरिफिकेशन के बाद आपको गैस कनेक्शन मिल जाएगा। अगर आपके पास प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन है तो भी यह सुविधा आप ले सकते हैं। इसके लिए आपको कोई एड्रेस प्रूफ देने की आवश्यकता नहीं होती है, बस कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा।

संबंधित समाचार