बरेली: महिला ने अध्यापक पर लगाया सरेराह छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में रह रही दूसरे राज्य की महिला ने अध्यापक पर सरेराह छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है जिसके बाद आरोपी ने महिला के पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी है। बारादरी पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी क्षेत्र के ग्रीन …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में रह रही दूसरे राज्य की महिला ने अध्यापक पर सरेराह छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है जिसके बाद आरोपी ने महिला के पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी है। बारादरी पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बारादरी क्षेत्र के ग्रीन पार्क की रहने वाली महिला ने बताया कि एक दिन जीआईसी के अध्यापक ने गोल्डन गेट के पास उनसे दुपट्टा खींच लिया था और कहने के बाद भी छोड़ नहीं रहा था। काफी देर बाद स्थानीय लोगों ने पहुंचकर मदद की, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गया।

महिला ने पुलिस को बताया कि कई दिनों से आरोपी छत पर खड़े होकर नग्न अवस्था में महिला के साथ अश्लील हरकतें भी करता था। महिला की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी के खिलाफ कॉलोनी के अन्य लोगों ने भी पुलिस से शिकायत की है जिसके तहत अध्यापक का चालान भी काटा गया है।

संबंधित समाचार