बरेली: समाजवादी युवजन छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी युवजन छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा काटा। शनिवार को समाजवादी युवजन छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने 20 मिनट तक पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा किया। तेज गर्मी के …
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी युवजन छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा काटा।
शनिवार को समाजवादी युवजन छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने 20 मिनट तक पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा किया। तेज गर्मी के कारण छात्रसभा के कार्यकर्ताओं के पसीने छूटने लगे फिर भी वह वहीं डटे रहे। कुछ समय बाद एसीएम प्रथम रोहित सिंह ने मौके पर पहुंचे और मांगपत्र पढ़ा। इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट खोला गया।
