लखनऊ: न्यायालय में तैनात पेशकार पर लगा वसूली का आरोप, शिकायत दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मोहनलालगंज में बने विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय में अधिवक्ता की डिग्री को फर्जी बताकर मुवक्किल को जेल भेजने की धमकी देकर उसके भाई से पेशकार द्वारा 1600 सौ रूपये वसूलने के मामले में शुक्रवार को अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ न्यायालय की एसीपी स्वाति चौधरी से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग …

लखनऊ। मोहनलालगंज में बने विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय में अधिवक्ता की डिग्री को फर्जी बताकर मुवक्किल को जेल भेजने की धमकी देकर उसके भाई से पेशकार द्वारा 1600 सौ रूपये वसूलने के मामले में शुक्रवार को अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ न्यायालय की एसीपी स्वाति चौधरी से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। एसीपी ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्यवाही का अधिवक्ताओ को आश्वासन दिया।

मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा निवासी अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र विक्रम सिहं ने बताया शुक्रवार को वो अपने मुवक्किल रशीद निवासी मऊ की 151 में जमानत कराने विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट मोहनलालगंज के न्यायालय में गये थे, जहां जमानत कराने में अपना वकालतनामा सहित सीओपी कार्ड लगाकर सभी दस्तावेज पेशकार को दिया, तभी कुछ देर के लिये बाहर निकलने पर न्यायालय में तैनात पेशकार ने उनके मुवक्किल के छोटे भाई गुड्डू से अधिवक्ता की डिग्री फर्जी होने व कागज ठीक ना होने की बात कहकर रशीद को जेल भेजने का डर दिखाकर पहले 1500 रूपये वसूल लिये ओर एसीपी के न्यायालय में आकर मुवक्किल को जमानत देने के बाद फिर उसके भाई गुड्डू से सौ रूपये वसूले।

अधिवक्ता ने बताया जमानत होने के बाद गुड्डू ने उन्हे पेशकार द्वारा डरा धमकाकर पैसे वसूलने की बात बताई। तो उन्होने बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल कुमार अस्थाना व महामंत्री देवेश सिहं सहित पदाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष की अगुवाई में कई दर्जन अधिवक्ताओ के साथ विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट स्वाति चौधरी से मिलकर अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र ने पूरे मामले की शिकायत कर पेशकार पर कार्यवाही की मांग की। एसीपी स्वाति चौधरी ने बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को जांच के बाद पेशकार पर कार्यवाही का आश्वासन दिया,तब जाकर आक्रोशित अधिवक्ता शांत हुये।

संबंधित समाचार