मुरादाबाद: महिला ने दो बेटों की चाकू से गर्दन रेतकर किया आत्महत्या का प्रयास, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गांव घोसीपुरा में मां की ममता पर आर्थिक तंगी की कलह भारी पड़ गई। बच्चों की खुशी के लिए जान न्यौछावर करने वाली मां ने अपने कलेजे पर पत्थर रखकर कैसे अपने जिगर के टुकड़ों का गला रेता होगा यह तो बेबस मां ही जानती है। कोई भी मां ऐसा कदम तभी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गांव घोसीपुरा में मां की ममता पर आर्थिक तंगी की कलह भारी पड़ गई। बच्चों की खुशी के लिए जान न्यौछावर करने वाली मां ने अपने कलेजे पर पत्थर रखकर कैसे अपने जिगर के टुकड़ों का गला रेता होगा यह तो बेबस मां ही जानती है। कोई भी मां ऐसा कदम तभी उठाती है जब उसके लिए सारे रास्ते बंद हो जाएं। शायद ऐसा ही कुछ प्रीति के साथ भी हुआ होगा। तभी तो उसने न केवल अपने मासूम बेटे की जान ले ली। बल्कि दूसरे बेटे और खुद की जान लेने का प्रयास भी किया।

घोसीपुरा निवासी देवेंद्र की शादी वर्ष 2013 में मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव गोवर्धनपुर निवासी प्रीति के साथ हुई थी। देवेंद्र के पिता चंद्रपाल किसान हैं। मां मुन्नी देवी गृहणी हैं। छोटा भाई उपेंद्र बैंक में नौकरी करता है। उसकी पत्नी उपासना भी गृहणी है। देवेंद्र और प्रीति के दो बच्चे चार वर्षीय आदर्श उर्फ नक्ष और साढ़े छह वर्षीय दक्ष थे। देवेंद्र मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर स्थित एलएन फर्म में पैकिंग की ठेकेदारी करता हैं। दोनों भाई अपने-अपने परिवारों सहित माता-पिता के साथ ही रहते हैं। माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरा परिवार नक्ष और अक्ष से बेहद प्यार करता है।

प्रीति के भाई अवधेश के अनुसार देवेंद्र को शराब पीने की लत थी। लेकिन कुछ दिनों पूर्व उसने इससे भी छुटकारा पा लिया था। प्रीति ने कभी उनसे आर्थिक तंगी का जिक्र नहीं किया। जबकि एसपी सिटी का कहना है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उधर कटघर के कार्यवाहक प्रभारी व इंस्पेक्टर क्राइम अवधेश कुमार घटना के पीछे गृह कलह मानकर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में सही जानकारी या तो प्रीति दे सकती है या उसका पति देवेंद्र। मगर प्रीति कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं और देवेंद्र से अभी तक उनकी कोई बात नहीं हुई है। इसलिए घटना के प्रथमदृष्टया गृह कलह ही मानी जा रही है।

संबंधित समाचार