ओबीसी वर्ग के छात्रों को यूपीएससी और एमपीएससी की तैयारी कराएगी महाराष्ट्र सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरंगाबाद,महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 2,000 छात्रों को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की और 1,000 छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करवाने का फैसला किया है। औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने …

औरंगाबाद,महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 2,000 छात्रों को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की और 1,000 छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करवाने का फैसला किया है।

औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि विमानन कंपनियों से प्रत्येक वर्ष 25 छात्रों को पायलट का प्रशिक्षण देने के बारे में भी बात चल रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने महाज्योति (महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान) के लिए 150 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 40 करोड़ रूपये का वितरण किया जा चुका है।

वडेट्टीवार ने कहा, ”महाज्योति के तहत हम ओबीसी श्रेणी के 2,000 छात्रों को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की और 1,000 छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करवाएंगे।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण की खातिर अदालत में जिन आंकड़ों की जरूरत पड़ सकती है उन्हें जुटाने के लिए अलग से एक आयोग बनाने पर विचार कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका