अमेठी: बदमाशों ने दिन दहाड़े फ्रेंचाइजी संचालक को मारी गोली, ग्रमीणों ने दौड़ाकर पकड़ा
अमेठी। जिले की मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भीखीपुर गांव स्थित सड़क के किनारे बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से बदमाशों ने रूपए से भरा बैग की छीना झपटी के दौरान फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मार दी। शोरगुल होने पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर तीन बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। …
अमेठी। जिले की मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भीखीपुर गांव स्थित सड़क के किनारे बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से बदमाशों ने रूपए से भरा बैग की छीना झपटी के दौरान फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मार दी। शोरगुल होने पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर तीन बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस घायल फ्रेंचाइजी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल के पिता हरिशंकर मिश्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस नामजद आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए आवश्यक कार्यवाही की है ।
बता दें कि आज शनिवार की सुबह 10:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के भीखीपुर गांव स्थित सड़क के किनारे बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मृत्युंजय पुत्र हरिशंकर मिश्र निवासी भीखीपुर सेवा केंद्र पर बैठकर ग्राहकों के लेनदेन का कार्य कर ही रहे थे तभी बाइक सवार बदमाश केंद्र के अंदर घुस कर रुपए से भरा बैग लेकर भागने का प्रयास किया छीना झपटी के दौरान बदमाशों ने फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मार दी गोली की आवाज सुन ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस लुटेरे सत्यम शुक्ला व शिवम शुक्ला पुत्र लालबहादुर निवासी अगई थाना कुड़वार, व दिव्य दुबे पुत्र गिरजा शंकर दुबे निवासी मडंहा थाना कुड़वार को हिरासत में लेकर घायल फ्रेंचाइजी के पिता हरिशंकर मिश्र की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायल को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया ।
वहीं इस मामले में अमेठी अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय ने बताया की तीनों बदमाशों को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तीनों के कब्जे से 1-1 तमंचा 315 बोर व 1 बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ लूट की कुल धनराशि बरामद हुई है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
