बरेली: नौ से कांग्रेस निकालेगी भाजपा गद्दी छोड़ो यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक हुई। जिसमें नौ और 10 अगस्त को भाजपा गद्दी छोड़ो यात्रा की रणनीति बनाई गई। इसके लिए प्रभारी नियुक्त किए गए है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में किसानों, बेरोजगारों, गरीबों, व्यापारियों की …

बरेली, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक हुई। जिसमें नौ और 10 अगस्त को भाजपा गद्दी छोड़ो यात्रा की रणनीति बनाई गई। इसके लिए प्रभारी नियुक्त किए गए है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में किसानों, बेरोजगारों, गरीबों, व्यापारियों की लड़ाई लड़ रही है।

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान और छोटे व्यापारी प्रताड़ित हो रहे हैं। जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, तब से लेकर आज तक विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो पाया। सिर्फ बड़ी-बड़ी और हवा-हवाई घोषणाएं होती हैं। जनपद प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन गांव की ओर जा रहा है। 15 अगस्त से पार्टी की तरफ से हर गांव कांग्रेस की शुरुआत होने जा रही है। इसके माध्यम से प्रत्येक ग्राम सभा में एक अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि संगठन पार्टी की रीढ़ की हड्डी के समान होता है। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती। नौ और 10 अगस्त को सभी विधानसभाओं और ब्लाकों में पैदल मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान भाजापा गद्दी छोड़ो के माध्यम से गांव-गांव तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि किस तरह से कोरोना काल में भाजपा सरकार ने अपने उद्योगपति मित्रों के लिए अवसर ढूंढे।

इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार, मीरगंज नगर पंचायत चेयरमैन इलियास अंसारी, केके शर्मा, ताराचंद चौधरी, जिला महासचिव जिया उर रहमान, प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव जुनैद हसन एडवोकेट, नीतू गौरव, अंजुम परवीन, सुनील मनचंदा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरदार खां, राजन उपाध्याय, वसीम अकरम, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपक बाल्मीकि, कासिम कश्मीरी, अकील अहमद, डा. मंगल बाबू, सलमान खान और आसिफ खान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार