बरेली: घर जाते समय सड़क हादसे में युवक की मौत
बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र के गाड़ी साफ करने वाले कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इज्जतनगर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जोगी नबादा के रहने वाला देवकी नंनद (35) पुत्र गोविंद राम गाड़ी साफ करने का काम करता था। भाई अनिल मौर्य ने बताया कि चार …
बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र के गाड़ी साफ करने वाले कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इज्जतनगर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जोगी नबादा के रहने वाला देवकी नंनद (35) पुत्र गोविंद राम गाड़ी साफ करने का काम करता था। भाई अनिल मौर्य ने बताया कि चार अगस्त को ईको गाड़ी से वह पूरनपुर गया था।
वहां से रात करीब 9:15 बजे वह वापस आ रहा था। रास्ते में पीलीभीत रोड स्थित नगरिया पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनसकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल के पास से गुजर रहे राहगीर ने तत्काल एंबुलेंस व पुलिस को फोन किया और घायल को जिला अस्पताल भेजा।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी तुलसी देवी बेसुध हो गई। देवकी नंदन की तीन बेटियां खुशी (15), मुस्कान (12), महिमा(6) हैं। चाचा डोरी लाल मौर्य ने बताया कि गाड़ी में टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में भी कई बातें सामने आ रही हैं। बताया कि जब जानकारी की तो किसी ने रोडवेज बस व किसी ने ट्रक द्वारा टक्कर लगने की बात बताई है।
