Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा सोमवार शाम पांच बजे पहुंचेंगे भारत, स्वागत के लिए तैयार हैं फैंस
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा सोमवार शाम पांच बजे इंडिया वापस लौटेंगे। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम भी सोमवार शाम पांच बजे ही इंडिया वापस लौटेगी। एयरपोर्ट पर नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी …
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा सोमवार शाम पांच बजे इंडिया वापस लौटेंगे। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम भी सोमवार शाम पांच बजे ही इंडिया वापस लौटेगी। एयरपोर्ट पर नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम का भव्य स्वागत देखने को मिल सकता है। कोविड-19 मानकों का ध्यान रखते हुए फैंस ने स्वागत की तैयारी कर रखी हैं।
नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल कर देश को दूसरा ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया। भारत को इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया था।
