बाराबंकी: खेत में मिला युवक का शव, मृतक पिता ने चचेरे भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के मोहम्मद पुर खाला थाना अंतर्गत सन्दिग्ध परस्थितियों में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक युवक के पिता ने पुलिस को प्राथर्ना पत्र देकर चचेरे भाई समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मृतक युवक के सिर के हिस्सों में जख्म के …

बाराबंकी। जिले के मोहम्मद पुर खाला थाना अंतर्गत सन्दिग्ध परस्थितियों में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक युवक के पिता ने पुलिस को प्राथर्ना पत्र देकर चचेरे भाई समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मृतक युवक के सिर के हिस्सों में जख्म के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण एवं परिवार वाले मौके पर पहुंच गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहम्मद पुर खाला मजरे चम्पागढ़ निवासी विनय वर्मा उर्फ दीपू पुत्र प्रताप वर्मा (27)जो बीती रात अपने चरेरे भाई महेंद्र कुमार वर्मा के ट्रैक्टर से अपना खेत लेबलिंग करवा रहा था इस बीच दोनों में आपसी विवाद के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई मौत की खबर मिलते ही परिवारवाले और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक सिर और चहरे पर चोटे के निशान थे मृतक के पिता की तहरीर पर चचरे भाई महेंद्र कुमार वर्मा पुत्र जयचंद वर्मा व उसका भाई आशीष कुमार वर्मा एक अन्य लोग पर हत्या का मामला दर्ज कराया।

पुलिस मामले की छानबीन में करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।। मृतक युवक की शादी दो वर्ष पहले हुई थी।उसकी दो बेटी भी है।सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अवधेश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए जाँच कर आरोपियों की खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके कोतवाल वीरेन्द्र बहादुर सिंह अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रही।

संबंधित समाचार