फतेहपुर: दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किये जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के …

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किये जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पूरेताज महमूदपुर निवासी कौशल (24) को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

वहीं एसएचओ ने बताया कि दूसरी घटना में शहर क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार के आरोप में राधानगर निवासी वरुण उर्फ विजय (25) को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों पीड़िताओं का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है, जिसमें बलात्कार होने की पुष्टि हुई है।

संबंधित समाचार