बाराबंकी: लकड़ी ठेकियों ने किया रोड पर अतिक्रमण, तहसील प्रशासन मौन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते एक बार फिर भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग के किनारे लकड़ी ठेकियो के संचालकों द्वारा रोड की पटरी तक अतिक्रमण कर किया गया है जो दुर्घटना को दावत दे रहा है। तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशू पटेल व सीओ पंकज सिंह ने बिगत माह इन ठेकियों के संचालकों पर सख्त कार्यवही …

बाराबंकी। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते एक बार फिर भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग के किनारे लकड़ी ठेकियो के संचालकों द्वारा रोड की पटरी तक अतिक्रमण कर किया गया है जो दुर्घटना को दावत दे रहा है। तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशू पटेल व सीओ पंकज सिंह ने बिगत माह इन ठेकियों के संचालकों पर सख्त कार्यवही करते हुए अतिक्रमण हटवा दिया गया था लेकिन उनके जाते ही पुनः रोड तक अतिक्रमण फैला हुआ है।

विगत माह तत्कालीन उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट दिव्यांशु पटेल ने सीओ पंकज सिंह के साथ भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर खुली लकड़ी की ठेकियों पर रोड तक पड़ी लकड़ियों की शिकायत होने पर मौके पर पहुंचकर रोड साइड में पड़ी सभी लकड़ियों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया था साथ ही यह भी निर्देश दिया था कि रोड साइड में पड़ी हुई लकड़ी को जब्त करते हुए इन अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाए जिसके बाद रोड साइड की पड़ी सरकारी भूमि को तत्काल प्रशासन लकड़ियां हटवा कर रोड साइड की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया था।

लेकिन तत्कालीन एसडीएम दिव्यांशु पटेल को उन्नाव का सीडीओ बना दिया गया था उनके जाते ही यहां पर अतिक्रमणकारियों द्वारा पुनः रोड की पटरी तक लकड़ी डालकर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे आने जाने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। रोड की पटरी तक पढ़ी ठेकी की लकड़ियों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

आपको बता दें की इन ठेकी की लकड़ियों के कारण कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके है उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन इन लकड़ी की अवैध ठेकियों पर कार्यवाही करने से कतरा रहा है जिससे लकड़ी संचालकों के हौसले बुलंद है और रोड तक पड़ी लकड़ी से कभी भी दुर्घटना घट सकती है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण हटवाकर सड़क की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा।

संबंधित समाचार