सीतापुर: महिला ने कथित पत्रकार पर लगाया मारपीट व बदसलूकी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह आंगनवाडी कार्यकर्ती के घर पहुंचे एक तथा कथित पत्रकार द्वारा दलित महिला के साथ मारपीट व गाली गलौज किया गया। महिला द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दी गयी है। बिसवां थाना क्षेत्र के सांडा गांव निवासी कथित पत्रकार अमित रविवार की सुबह करीब 6 बजे रेउसा …

सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह आंगनवाडी कार्यकर्ती के घर पहुंचे एक तथा कथित पत्रकार द्वारा दलित महिला के साथ मारपीट व गाली गलौज किया गया। महिला द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दी गयी है। बिसवां थाना क्षेत्र के सांडा गांव निवासी कथित पत्रकार अमित रविवार की सुबह करीब 6 बजे रेउसा थाना क्षेत्र चन्द्रसेनी गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ज्ञानवती भार्गव के घर गए।

जहां घर के भीतर घुसकर राशन न वितरित किये जाने का आरोप लगाते हुए ज्ञानवती को धमकाने लगे। इसी बीच अमित ने महिला को जातिसूचक गालियां दी। महिला के लड़के की डंडों से पिटाई कर दी। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि आरोपी के साथ भी मारपीट हुआ है।

पीड़िता ज्ञानवती ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के बुलाने पर कथित पत्रकार आया था। महिला ने मामले की तहरीर रेउसा थाने में दे दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस सम्बन्ध में एसओ रेउसा बीके मिश्र ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार